x
राजनीति

योगी आदित्यनाथ के साथ कुल 18 कैबिनेट मंत्री , 20 राज्यमंत्री और 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्र भार लेंगे शपथ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच चुके हैं। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, सुनील बंसल, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का इंतजार है।

योगी आदित्यनाथ के साथ कुल 52 मंत्री शपथ लेंगे जिनकी अंतिम सूची सामने आ चुकी है। 52 में से दो उपमुख्यमंत्री और 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री होंगे।

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच चुके हैं। कुछ अन्य के जल्द ही पहुंचने की संभावना है।

Back to top button