x
राजनीति

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लोकसभा में पेश करेंगे दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज सातवां दिन है। राज्यसभा और लोकसभा में आज भी पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर हंगामे के आसार हैं। इस बीच भाजपा ने लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहने के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में आज दिल्ली नगर निगम के एकीकरण का विधेयक पेश हो सकता है।

गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में शुक्रवार 25 मार्च को दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल 2022 पेश करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को केंद्र सरकार और मंत्रियों को निशाने पर लिया। थरूर ने कहा कि सरकार के किसी भी मंत्री के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र के गुणों को दोहराए बिना संसद में बात करना संभव नहीं रह गया है।

क्या सरकार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण के लिए कानून लाएगी, इस सवाल पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लैंगिक न्याय सरकार की एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है। रिजिजू ने कहा कि संविधान में संशोधन के लिए एक विधेयक को संसद के समक्ष लाने से पहले सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति के आधार पर शामिल मुद्दे पर सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।

लोकसभा में टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, बीरभूम हिंसा के मुद्दे पर चर्चा हुई है, पीएम मोदी ने भी इस पर टिप्पणी की। हमने गृह मंत्री अमित शाह से भी इस बारे में बातचीत की है। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Back to top button