मुंबई – आँख मार कर रातों रात स्टार बनी प्रिया प्रकाश वारियर को अब पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। हाल ही में मलयालम फिल्म अदाकारा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। शेयर की गईं इन लेटेस्ट फोटोज में अदाकारा काफी बदली-बदली सी नजर आ रही है। जिसे देख उनके चाहने वाले फैंस भी हैरान हो गए हैं। इन तस्वीरों में फिल्म स्टार का बदला लुक फैंस का दिल तोड़ दे रहा है। यहां देखें तस्वीरें।
शेयर की गईं इन ताजा तस्वीरों में अदाकारा प्रिया प्रकाश वारियर काफी बदली-बदली सी नजर आ रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस आदिवासी महिला के तौर पर दिख रही हैं। उनकी नाक में नथनी, बाल बंधे हुए और हाथों में बाजूबंद नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेहद उदास सा चेहरा बना रखा है, जिसके चलते वो बेहद मायूस नजर आ रही हैं। अपनी चहेती स्टार को इस तरह देख प्रिया प्रकाश के फैंस भी हैरान हैं। कई फैंस तो प्रिया की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है?
बता दें कि प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) का यह लुक किसी ब्रैंड प्रमोशन के लिए कराए गए फोटोशूट का है। हालांकि, लोग उन्हें इस फोटोशूट पर ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि यही उनका असली रूप है। बता दें कि प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम पर 7.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, वो सिर्फ 94 लोगों को ही फॉलो करती हैं। प्रिया जिन लोगों को फॉलो करती हैं, उनमें विक्की कौशल भी शामिल हैं। प्रिया ने अपनी प्रोफाइल में लिखा है- Calm से काम।