x
खेलट्रेंडिंग

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गर्लफ्रेंड के साथ की शादी, देखें तस्वीरें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च, यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई मैक्सवेल और रमन ने होली के दिन क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी रचाई है।

क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं उनकी शादी की फोटो। दोनों ने Kiss करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे ‘Mr and Mrs Maxwell’ कैप्शन दिया। विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे हैं। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है। मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

विनी रमन ऑस्ट्रेलिया स्थित एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और विक्टोरिया से ही पढ़ाई की है, जो क्रिकेटर का भी जन्म स्थान है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी की पहली मुलाकात मेलबर्न स्टार्स इवेंट के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उनके रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में लाइमलाइट में आई थीं।

विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग है। मैक्सवेल ने एक बार कहा था कि विनी ही थीं जिन्होंने उन्हें मेंटल हेल्थ के मसले पर उबरने में मदद की। मेंटल हेल्थ के चलते मैक्सवेल को बीच में क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा था। विनी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि मैक्सवेल ने उन्हें सबसे पहले प्रपोज किया था।

मैक्सवेल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था। मैक्सवेल का कहना था कि उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में विनी को प्रपोज किया था, क्योंकि बीच पर प्रपोज करने की उनकी पहली प्लानिंग फेल हो चुकी थी।

Back to top button