x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

ये रिश्ता क्या…की ‘नायरा’ यानी ‘शिवांगी जोशी’ अब इस पॉपुलर शो में आएगी नजर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का सफर अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से खत्म हो गया है। पिछले साढ़े 5 साल से शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शो से जुड़ी थीं। वहीं, अब शिवांगी को मिस(Miss) कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस का नाम अब एक पॉपुलर शो से जुड़ने लगा है। आइए आपको बताते हैं, किस शो में नजर आने वाली हैं आपकी ‘नायरा’ यानी शिवांगी जोशी-

View this post on Instagram

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

शो से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि ‘बालिका वधू 2’ (Balika Vadhu 2) में बड़ी आनंदी के रोल के लिए मेकर्स ने कई नामों पर विचार किया, लेकिन अब तक इसके लिए उन्हें सबसे परफेक्ट शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) लग रही हैं। पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हिट हुईं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अब ‘बालिका वधू 2’ (Balika Vadhu 2) में देखी जा सकती हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवांगी जोशी जल्द ही ‘बालिका वधू 2’ (Balika Vadhu 2) में बड़ी आनंदी का रोल निभाते देखी जाएंगी। शो में अभी छोटी आनंदी का रोल श्रिया पटेल (Shriya Patel) निभा रही हैं। वहीं, एक्टर रणदीप राय बड़े जग्या का रोल निभाते नजर आएंगे।

शिवांगी एक अच्छी परफॉर्मर हैं और इस रोल के मापदंडों पर फिट बैठ रही हैं। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से या फिर शिवांगी जोशी की तरफ से इस खबर को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं आई है।

Back to top button