x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Bigg Boss 17: सलमान खान की डांट से फुट फुट कर रोई आयशा खान,हो गयी बेहोश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिग बॉस छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी टीवी शो में से एक है। सलमान खान के इस शो से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं फैंस को भी बिग बॉस 17 के अपडेट जानने में काफी रुचि रहती है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आएशा खान शो में बेहोश हो गईं

बिग बॉस-17 की कंटेस्टेंट आएशा खान शो में बेहोश हो गईं। इमरजेंसी में उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। दरअसल इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। इस दौरान उन्होंने आएशा की क्लास लगा दी, जिसके बाद वो बेहोश हो गईं। बता दें आएशा ने बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। उन्होंने शो में आते ही मुनव्वर पर डबल डेटिंग का इल्जाम लगाया था।

सलमान खान ने शो की शुरुआत

सलमान खान ने शो की शुरुआत में ही बताया कि इस बार डबल एलिमिनेशन होगा। इस बात की जानकारी घरवालों को नहीं है। इसके बाद उन्होंने घरवालों की फुटेज दिखाई जहां पर विक्की और अभिषेक बात करते हैं कि कौन जाएगा। यहां वह रिंकू और नील का नाम लेते हैं। फिर विक्की कहते हैं कि नील क्या ही बात करते होंगे। उनके फैन्स की भी आंखे खुल गई होगी। तो अनुराग ने कहा कि नील पीठ पीछे ऐसे मजाक नहीं बनाते हैं। फिर इनकी बहस होती है। अनुराग जमकर विक्की की बुराई करते हैं और इस दौरान अभिषेक भी विक्की के खिलाफ हो जाते हैं। फिर पेलने वाली बात पर अंकिता भी विक्की को माफी मांगने को कहती हैं। फिर अंकिता से भी विक्की की बहस होती है। विक्की कहते हैं कि अंकिता ने चार लोगों के सामने उनकी गलती बताई है। इसलिए अब से वह भी बोलेंगे। उधर ईशा ने आयशा के बारे में कहा कि वह तो मुनव्वर के सामने अम्मा लगती है और मुन्ना बच्चा। मन्नारा ने कहा कि पसंद भी कैसी है।

सलमान ने लगाई आएशा की क्लास

वीकेंड के वार पर सलमान ने आएशा से पूछा कि वो शो में क्यों आई हैं। उनके शो में आने का मकसद क्या है?इसपर आएशा कहती हैं- मुझे उस चीज के लिए माफी चाहिए थी।(उन्हें मुनव्वर से माफी चाहिए)।सलमान कहते हैं माफी आपको नेशनल टेलीविजन पर चाहिए थी? झगड़े हर किसी के बीच में होते हैं, लेकिन ऐसे नेशनल टेलीविजन पर आकर नहीं होते।सलमान ने मुनव्वर से कहा कि आप क्या कर रहे हैं..स्टैंडअप कॉमेडी में तो आप पता नहीं क्या-क्या बोल जाते हैं…और यहां आपसे बोला नहीं जा रहा है।सलमान दोनों से कहते हैं कि ये क्या गेम चल रहा है? क्या खेल रहे हैं आप लोग?

आएशा की हालत में सुधार हुआ

आएशा खान बिग बॉस के घर में वापस लौट आई हैं। टेस्ट में सबकुछ नार्मल आने के बाद उन्हें बिग बॉस में वापस लाया गया। फिलहाल वो रेक्ट पर हैं, लेकिन उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उनके बारे में अभी किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। बता दें आएशा शो में जब से आई हैं, उनका और मुनव्वर का लव एंगल चल रहा है। यह देख सलमान ने आएशा और मुनव्वर पर सवाल उठाया है।

Back to top button