x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

हाथ में Rose लेकर कार्तिक आर्यन को अपना हमसफ़र बनाने के लिए पीछे पड़ गईं दो लड़कियां, एक्टर भी हुआ परेशान – Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फीमेल फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। हर दिन कोई न कोई लड़की कार्तिक से मिलने उनके घर पर पहुंच जाती है। यहां तक की लोगों की परवाह किये बिना लड़की फैंस कार्तिक को खुलेआम प्रोपोज करते नजर आती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई पड़ रहे हैं और हाथों में गुलाब लिए उनकी 2 फैंस उनके पीछे-पीछे चली आ रही हैं। कार्तिक आर्यन को जैसे ही इस बात का अंदाजा होता है कि उनकी ये फैंस उन्हीं के लिए गुलाब लेकर आई हैं तो पहले तो उनकी कुछ समझ में नहीं आता और बेचारे कार्तिक अपना माथा पीट लेते हैं। बाद में वह रुकते हैं और उन दोनों लड़कियों से गुलाब ले लेते हैं।

पापाराजी लड़कियों से घुटनों पर बैठकर कार्तिक आर्यन को प्रपोज करने को कहते हैं लेकिन कार्तिक के जल्दी में होने के चलते लड़कियां उन्हें गुलाब देकर वहीं रुक जाती हैं। लड़किया कार्तिक आर्यन को गुलाब देते हुए कहती हैं, ‘ये आपके लिए है। शुक्रिया। आप बहुत प्यारे हैं।’ एक लड़की कार्तिक आर्यन को बताती है कि आज उनका बर्थडे है।

वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘तगड़ी फीमेल फॉलोइंग है सच में।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘ये वीडियो बहुत ज्यादा स्वीट है।’ मालूम हो कि इससे पहले कार्तिक आर्यन की कुछ फैंस उनसे मिलने उनके घर के बाहर पहुंच गई थीं। ये लड़कियां काफी वक्त तक उनके घर के बाहर कार्तिक का नाम चिल्लाती रहीं जिसके बाद कार्तिक आर्यन उनसे मिलने के लिए सड़क पर आ भी गए।

Back to top button