x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सेक्सी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को रिचर्ड गेरे ने सरेआम कर लिया था KISS, हुई थी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुछ दिन पहले पति राज कुंद्रा के पोर्न फ़िल्में बनाने और बेचने के आरोपों का सामना कर रही थी। फ़िलहाल अब उस विवाद से शिल्पा बाहर निकल गयी है। हालांकि शिल्पा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा में से एक है। विवादों से उनका नाम खूब जुड़ा। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं जब एक ‘किस’ की वजह से विवादों में फंस गई थीं।

यह घटना अप्रैल 2007 की है, जब रिचर्ड एड्स जागरूकता कार्यक्रम के लिए जयपुर आए थे। इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे बतौर मेहमान पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान शिल्पा, रिचर्ड का हाथ पकड़कर मंच पर पहुंची और कुछ बोलने लगीं। तभी रिचर्ड पहले शिल्पा शेट्टी के हाथ पर किस करते हैं और फिर शिल्पा को जबरन पकड़कर उनके गालों पर किस करने लगे।

अचानक इस हरकत से वहां शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह गईं और मामले को संभालने की कोशिश करने लगीं। रिचर्ड के इस तरह के बर्ताव के बाद उनका भारी विरोध किया जाने लगा और उन्हें सरेआम माफी मांगनी पड़ी। इस मामले के बाद रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता के आरोप लगे थे और कोर्ट केस किया गया था, हालांकि कोर्ट ने इस केस को महज सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताया था और केस खारिज कर दिया था। इस घटना के बाद से रिचर्ड गेरे भारत में एक जाना-पहचाना नाम बन गए।

साल 1999 में दुनिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब हासिल करने वाले रिचर्ड गेरे का भारत से गहरा नाता रहा है। वो भारत में रहने वाले बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के अनुयायी हैं। यही नहीं उन्होंने इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन के वर्ल्डवाइड ब्रांड एंबेेसडर हैं। बाद में रिचर्ड गेरे ने अपना धर्म बदलकर बौद्ध धर्म अपना लिया था।

वैसे सिर्फ रिचर्ड ही नहीं एक बार मंदिर के एक पुजारी के साथ भी शिल्पा की किस की फोटो वायरल हो गई थी। ये उस वक़्त की बात थी जब एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी को वहां पुजारी ने गाल पर किस कर लिया था। दोनों की ये फोटो खूब वायरल हुई थी। इस वायरल फोटो के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया था।

Back to top button