x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दल यूक्रेन में निलंबित… जेलेंस्की का पुतिन पर बड़ा वार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

यूक्रेन : यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देश प्रतिबंधों की कार्रवाई कर चुके हैं। अब शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने भी रूस पर बड़ी का कार्रवाई करते हुए 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को देश से निलंबित करने का आदेश दिया है। उनमें से सबसे बड़ी पार्टी का नाम ओपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन है। रूसी सेना के पास अब ज्यादा गोला बारूद और हथियार नहीं बचे हैं। इसलिए रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के इलाकों पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला करना शुरू कर दिया है। रविवार को रूस ने यूक्रेन की धरती पर दूसरी हाइपरसोनिक मिसाइल दागी। इस बार निशाना मारियूपोल का एक स्कूल रहा। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। कईयों के मलबे में दबे होने की बात सामने आ रही है।

रूसी सैनिकों के ताबड़तोड़ हवाई हमलों के बाद यूक्रेन सरकार ने भी रूस के प्रति सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। रविवार को जेलेंस्की ने रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों को देश से निलंबित कर दिया।
वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी सेना पर आतंकियों जैसे कार्य करने का आरोप लगाया। रूसी सेना ने मारियूपोल बंदरगाह की घेराबंदी कर दी है। जिसे जेलेंस्की ने ऐसा आतंक करार दिया जो सदियों तक याद रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बंदरगाह में रिफ्यूजी लोगों ने शरण ले रखी थी। आरोप है कि रूसी सैनिकों द्वारा यहां से लोगों को जबरन रूस भेजा जा रहा है।.

Back to top button