x
विश्व

चीन में एक बड़ा विमान हादसा बोइंग 737 क्रैश, 132 यात्री सवार थे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बीजिंग: चीन में एक बड़ा विमान हादसे का शिकार हो गया है। चीन का बोइंग 737 विमान क्रैश हो गया है। घटना के समय बोइंग 737 में कुल 132 यात्री सवार थे। चीनी नागरिक उड्डयन ने घटना की पुष्टि की है। विमान में 123 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि अभी कितने यात्री घायल है या कितने यात्री की जान गई है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का था।

चीन का बोइंग 737 कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था। घटना गुआंग्शी इलाके की है। इसकी आग की लपटें पहाड़ों देखने को मिल रही हैं। MU 5735 विमान ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग शहर के चांगशुई हवाई अड्डे से 1.15 बजे उड़ान भरी।

ग्वांगडोंग प्रांत को गुआंगझोउ पहुंचना था लेकिन घटना उससे ठीक पहले हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बचाव दल अब घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान महज साढ़े छह साल पुराना था। एयरलाइंस ने जून 2015 में कार्यभार संभाला। एमयू 5735 में कुल 162 सीटें थीं, जिसमें बिजनेस क्लास में 12 और इकोनॉमी क्लास में 150 शामिल हैं।

बोइंग 737 को छोटी और मध्यम दूरी की हवाई यात्रा के लिए एक अच्छा विमान माना जाता है। चाइना ईस्ट चीन की तीन प्रमुख एयरलाइनों में से एक है। चीन में इस तरह की आखिरी घटना 2010 में हुई थी। जब एम्ब्रेयर ई-190 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 96 लोग सवार थे, जिनमें से 44 की मौत हो गई थी। यह घटना कम विजिबिलिटी के कारण हुआ था।

Back to top button