x
भारतराजनीति

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है भाजपा! राजस्थान के नेता का दावा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार ने दावा किया है कि भाजपा गुजरात में कांग्रेस के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी कांग्रेस नेतृत्व को भी दे दी गई है। गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

सिरोही सीट से विधायक संयम लोढ़ा ने शुक्रवार को ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस को सतर्क रहने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था, ‘गुजरात विधानसभा चुनाव 2022, भाजपा कांग्रेस के दस विधायको पर डोरे डाल रही है। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें।’ उन्होंने ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा को भी टैग किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोढ़ा ने कहा, ‘मैंने कांग्रेस को चेताया है। मुझे इसके बारे में जानकारी मिली है और इसलिए मैंने पार्टी को जानकारी दी है। मैंने रघु शर्मा को 20 दिन पहले बताया था… उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई, तो मैंने अलर्ट करने के लिए पार्टी आला कमान को टैग किया।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप नींद में रहेंगे, तो ऐसा होना तय है। हम भाजपा विरोधी हैं और चिंता जाहिर करना हमारी जिम्मेदारी है।’

गुजरात में साल 2020 में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस के 8 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था। हाल ही में कांग्रेस के 5 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। फिलहाल, राज्य में कांग्रेस विधायकों की संख्या 65 है।

Back to top button