x
भारतविश्व

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत देश, जानें भारत कौन से नंबर पर है


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र की ओर से शुक्रवार को वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 जारी की गई है। भारत 146 देशों में 136वें स्थान पर है, जबकि फिनलैंड लगातार 5वें वर्ष सूची में शीर्ष पर है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास उपचार नेटवर्क द्वारा वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 जारी की गई है। लोगों पर कोविड-19 और अन्य घटनाओं के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत 136वें स्थान पर –
रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत 136वें स्थान पर है, जबकि वर्ष 2021 में भारत 139वें स्थान पर था। इस साल की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट यूरोपीय देश फिनलैंड को अन्य सभी देशों से आगे रखती है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्जमबर्ग, नॉर्वे, इजरायल का नंबर आता है।

भारत के पड़ोसी देश आगे –
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस सूची में 121वें स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमशः 94वें और 72वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में लोग अपने जीवन से सबसे ज्यादा दुखी हैं। उन्हें इस लिस्ट में आखिरी स्थान पर जगह मिली है. इसके बाद जिम्बाब्वे (144वां), रवांडा (143वां), बोत्सवाना (142वां) और लेसोथो (141वां) का नंबर आता है। इस सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका 16वें स्थान पर है।

Back to top button