x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन में मारे गए नवीन की पार्थिव देह 21 मार्च को पहुंचेगी बेंगलुरु, पिता बोले- अंगदान के बाद करेंगे अंतिम संस्कार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन ने साफ कहा है कि शांति समझौते के लिए हम ईयू की सदस्यता का अभियान रोकने की शर्त स्वीकार नहीं करेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है। बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन संकट को लेकर बात की है। वहीं, इस संकट पर यूएनएससी की बैठक में बायोलॉजिकल वेपन के मुद्दे पर अमेरिका और रूस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

नवीन के पिता शंकरप्पा ने जानकारी दी कि उनके बेटे का शव सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। शव को जनता के दर्शन के लिए रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि उनका शरीर एसएस अस्पताल दावणगेरे को चिकित्सा अध्ययन के लिए दान करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले कर्नाटक के हावेली निवासी नवीन शेखरप्पा की रूसी गोलीबारी में मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय की ओर से नवीन की मौत को लेकर जानकारी दी गई थी। इस घटना के बाद पीएम मोदी ने भी नवीन के पिता से फोन कर बातचीत की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी कहा है कि सरकार नवीन का शव यूक्रेन से लाने के लिए प्रयास कर रही है।

Back to top button