x
राजनीति

सूबे को लंदन-पेरिस नहीं असली पंजाब बनाना है, हर तीन माह में बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अधिकारी: भगवंत मान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले भारी जनादेश का सम्मान करते हुए राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को जनता के सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री कार्यालय में पहली बैठक को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि जिन लोगों ने हमें सेवा करने का मौका दिया है, लोकतंत्र में यही लोग असली शासक होते हैं और राजनीतिज्ञों को सत्ता में रहने या बाहर का रास्ता दिखाने की ताकत भी इन लोगों के हाथ में होती है।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को अब हर तीन महीने में बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका एलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश को लंदन व पेरिस नहीं असली पंजाब बनाना है।

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की मिसाल देते हुए मान ने कहा, ‘मैच में जीत हो या हार हो परंतु टीम का जज्बा सबसे अधिक मायने रखता है।’ इसी कारण उन्होंने पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने के लिए अधिकारियों को एक टीम की भावना से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य सरोकार पंजाब को लंदन, कैलिफोर्निया या पेरिस बनाना नहीं बल्कि असली पंजाब बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक बदलाखोरी के रास्ते पर नहीं चलेगी और उन्होंने समूची प्रशासकीय मशीनरी को कहा कि वह पिछली सरकारों के उलट अपनी ड्यूटी बिना किसी राजनीतिक दबाव और निर्भीकता से समर्पित भावना, संजीदगी और ईमानदारी से निभाएं, ताकि पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके।

मान ने कहा, ‘मैं पिछली सरकारों की तरह अपने पास लाल डायरी नहीं रखता, बल्कि मेरे पास तो हरी डायरी होती है, इसलिए किसी भी तरह की बदलाखोरी के बारे में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरी सरकार में भ्रष्ट अफसरों के लिए कोई जगह नहीं है और यदि ऐसी कोई शिकायत मेरे ध्यान में आ गई तो ऐसे अफसर मुझसे सहानुभूति की अपेक्षा न रखें।’

मुख्यमंत्री ने सिविल और पुलिस अधिकारियों को तिमाही आधार पर ‘बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित करने का एलान किया, जिससे उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह प्रयास यकीनी तौर पर अन्य अधिकारियों को और बेहतर और प्रभावशाली ढंग से कारगुजारी दिखाने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को सभी पुलिस कर्मचारियों के जन्मदिन पर उनके पारिवारिक सदस्यों को बधाई संदेश भेजने का भी निर्देश दिया।

Back to top button