x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

युद्धके कारण रूसी-यूरोपीय मंगल मिशन निलंबित


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 22 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में रूस आए दिन यूक्रेन पर और अधिक हमलावर होता जा रहा है। वहीं इस संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर देश में नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की मांग की है और कहा है कि रूस को आतंकी देश घोषित किया जाना जरूरी है। उधर रूस ने दावा किया है कि संभावित शांति समझौते को लेकर हम यूक्रेन से ज्यादा जोर लगा रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अब तक रूस को हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए बताया है कि रूस के 14 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, युद्ध की वजह से रूसी-यूरोपीय मंगल मिशन को निलंबित कर दिया गया है।

यूक्रेन पर हमला करने की वजह से रूस को लगातार यूरोपीय देशों की ओर से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। अब यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने रूसी-यूरोपीय मंगल मिशन को निलंबित करने का फैसला लिया है। मंगल की सतह पर जीवन की खोज के लिए रूसी लॉन्चर और लैंडर का उपयोग करते हुए इस मिशन को लॉन्च करने की योजना थी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्थानीय रिपोर्टों के बाद पुष्टि की है कि यूक्रेन में आज एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है। स्थानीय रिपोर्टों में यह खबर आई थी कि उत्तरी यूक्रेनी शहर चेर्निहीव में रूसी गोलाबारी के दौरान एक अमेरिकी मारा गया।

Back to top button