x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Alia bhatt ने विदेश में मनाया जन्मदिन, बिकिनी पहने मालद्वीव में नजर आई, Ranbir ने इस तरह किया बर्थडे विश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आल‍िया भट्ट ने 15 मार्च को मालदीव में अपना 29वां बर्थडे सेल‍िब्रेट किया. इस खास बर्थडे सेल‍िब्रेशन के लिए वे अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ मालदीव गई थीं. इस खूबसूरत लोकेशन में उन्होंने कैसे अपना बर्थडे सेल‍िब्रेट किया, इसे आल‍िया ने वीड‍ियो के जर‍िए दिखाया है. वीड‍ियो में आलिया कहीं समंदर किनारे ब‍िक‍िनी में तो कहीं वे बड़े से स्क्रीन पर अमेर‍िकन सिटकॉम फ्रेंड्स देखती नजर आ रही हैं. येलो एंड ऑरेन्ज कलर की ब‍िक‍िनी पहन आल‍िया समंदर किनारे रेत पर बैठी सेल्फी ले रही हैं. उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है जो उनकी खुशी को साफ बयां कर रही है.

अदाकारा ने अपने खास दिन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें रणबीर कपूर की ओर से भेजा खास मैसेज भी नजर आ रहा है. कभी बोट पर बैठ वाइन पीते दिख रही हैं। अपनी मां के साथ सेल्फी लेते हुए भी वो नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो में रणबीर कपूर नहीं है, क्योंकि वो आलिया के बर्थ डे पर शामिल नहीं हो पाए। हालांकि उन्होंने अपने लेडीलव के लिए एक खास मैसेज जरूर दिया। वीडियो में वो खास मैसेज भी दिखाई देता है। आलिया एक कार्ड को दिखाती नजर आती हैं जिसमें आइ लव यू लिखा होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की मूवी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा। अब वो एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की मूवी 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

Back to top button