x
मनोरंजनराजनीति

बिहार में भी टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, डिप्टी सीएम बोले- सच्चाई की जानकारी आसानी से होनी चाहिए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बिहार : धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की तारीफ पीएम नरेन्द्र मोदी भी कर चुके हैं। अब तक 8 राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद इस फिल्म को बिहार सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है। इस कड़ी में बिहार 9वां राज्य बन चुका है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि ये फिल्म राष्ट्रवाद से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर की तत्कालीन स्थिति और वास्तविकताओं को सटीक रूप से दिखाती है। ताराकिशोर प्रसाद ने ट्वीट किया- ‘कश्मीर फाइल्स पूरे बिहार राज्य में टैक्स-फ्री होगी, ताकि आम लोग आसानी और सहूलियत के साथ फिल्म देख सकें’।

अब तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, गोवा, त्रिपुरा और उत्तराखंड सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री कर चुकी हैं। फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे अभिनेता लीड रोल में हैं। बीते हफ्ते रिलीज हुई ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसकी बढ़ती हुई लोकप्रियता देखते हुए स्क्रीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

14 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म एक नया मुकाम हासिल कर रही है। बॉलीवुड के कई अभिनेता जैसे- कंगना रणौत, यामी गौतम, मुकेश खन्ना फिल्म के समर्थन में अपना पक्ष रख चुके हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे सिनेमा के सफर में मील का पत्थर बताया है।

Back to top button