x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

बाइडन ने 800 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की, रूसी सेना ने मारियुपोल के थिएटर पर बरसाए बम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

अमेरिका : यूक्रेन-रूस के बीच जंग को 21 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है।13,800 सैनिकों को जान से मारने के अलावा रूस के कई सैन्य उपकरणों को भी बर्बाद कर दिया है। यूक्रेन में जंग के 21वें दिन कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया। उधर, रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता को लेकर खबर सामने आई है कि दोनों देश शांति समझौते के एक हिस्से को जल्द ही अंतिम रूप दे सकते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रूस को आदेश दिया है कि वह यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की है।

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस में बोलते हुए जो बाइडन ने कहा कि “नए सहायता पैकेज में 800 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, 9,000 एंटी-आर्मर सिस्टम, 7,000 छोटे हथियार जैसे शॉटगन, ग्रेनेड लॉन्चर और ड्रोन शामिल होंगे।”

व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने आज रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल निकोलाय पैट्रुशेव से बात की। इस दौरान सुलिवन ने रूस के यूक्रेन पर अकारण और गैरकानूनी हमले के प्रति स्पष्ट विरोध व्यक्त किया।

यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद रूस और अमेरिका के बीच पहली बार उच्च स्तरीय संपर्क हुआ है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। यूक्रेन पर हमले के चलते अमेरिका ने रूस पर कई सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। उधर, रूस ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन समेत व्हाइट हाउस के कई शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है।

Back to top button