x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर दिलाने की उठी लोगों की मांग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की इस फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को मिल रही माउथ पब्लिसिटी की बदौलत वीक डेज पर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई कर रही है। बीती रात ही मुंबई में आम जनता के लिए द कश्मीर फाइल्स की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की स्टारकास्ट ने लोगों के बीच आकर उनकी बात भी सुनी। इस स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला विवेक अग्निहोत्री से पूछ रही है कि आम जनता इस फिल्म को ऑस्कर के लिए किस तरह से नॉमिनेट करवा सकती हैं?

विवेक अग्निहोत्री सिर्फ इतना ही कहते हैं, ‘बस आप इतना कीजिए..उनका साथ दीजिए…उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वह हमसे अलग हैं..हम कटे फटे हुए हैं। उनका जो आशीर्वाद होगा उससे तो बड़े-बड़े रास्ते खुल जाते हैं। हिमालय भी मिल जाएगा।’ विवेक अग्निहोत्री का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सिनेमाघरों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए उमड़ पड़ी है। छठवें दिन, फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है। बता दें कि 11 मार्च को रिलीज़ हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान हुए कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं।

Back to top button