x
मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद गुजरात दंगे पर फिल्म की उठ रही मांग, पहले ही बन चुकी हैं ये फिल्में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। कई लोग गुजरात दंगों पर फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर गुजरात फाइल्स ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी गुजरात के गोधरा कांड पर फिल्में बन चुकी हैं। यहां डालते हैं इन फिल्मों पर नजर।

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म काय पो छे तीन दोस्तों की कहानी है। ओमी, गोविंद और ईशान तीनों अहमदाबाद में रहते हैं। तीनों खेल अकादमी शुरू करते हैं। सब कुछ सही चल रहा होता है। तभी गोधरा कांड के बाद कुछ ऐसा होता है कि दोस्तों के बीच मतभेद हो जाता है।

काय पो छे फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसके खिलाफ याचिका भी दायर हुई थी। भौतिक भट्ट नाम के ऐडवोकेटर ने आरोप लगाया था कि फिल्म बायस्ड है। इसमें हिंदू समुदाय के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

परजानिया फिल्म एक पारसी लड़के परजान पीठावाला की कहानी है। मूवी राहुल ढोलकिया का डायरेक्टोरियल डेब्यू थी। इसमें परजान 2002 के दंगों के बाद मिसिंग हो जाता है। मूवी में परिवार का संघर्ष दिखाया गया है। फिल्म गुजरात में रिलीज नहीं हुई थी। वहां सिनेमा मालिकों ने इसक सेंसिटिव कॉन्टेंट को देखते हुए रिलीज करने से मना कर दिया था।

मूवी में नसीरुद्दीन शाह और सारिका लीड रोल में थे। परजानिया रिलीज होने के बाद राहुल ढोलकिया पर ऐंटी हिंदू फिल्म बनाने के आरोप लगे थे। Reddif के चैट सेशन में राहुल से एक दर्शक ने पूछा था कि आप कश्मीर और नागालैंड पर फिल्म क्यों नहीं बनाते? इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि आप खुद क्यों नहीं बना लेते। उन्होंने कहा था कि फिल्म नफरत के खिलाफ है।

गुजरात दंगों पर 2003 में एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी। इसका टाइटल था फाइनल सॉल्यूशन। राकेश शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुरुआत में काफी वक्त तक भारत में बैन थी। बाद में कई कैंपेन चलाए गए जिसके बाद अक्टूबर 2004 में इससे बैन हटा था। इस डॉक्यूमेंट्री को नैशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई अवॉर्ड भी मिले थे।

नंदिता दास ने 2008 में गोधरा कांड पर फिराक बनाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि गुजरात दंगों के एक महीने बाद आम लोगों की जिंदगी पर क्या असर पड़ा। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दीप्ति नवल, परेश रावल और टिस्का चोपड़ा जैसे ऐक्टर्स थे।

Back to top button