x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बनाई हैं एक से बढ़कर एक फिल्में, देखें फिल्मों की लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – द कश्मीर फाइल्स’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसे देखने वाले लोग सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि यह फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा दर्दनाक इमोशन है, जिसे कश्मीरी पंडितों ने पिछले 32 साल से अपने सीने में दबाए रखा था। द कश्मीर फाइल्स को बनाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में हैं और फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। द कश्मीर फाइल्स के अलावा विवेक की पिछली 7 फिल्मों के बारे में जानते है।

द ताशकंद फाइल्स –
इस फिल्म की कहानी पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्‍त्री जी की रहस्यमयी मौत के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नशीरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक, मंदिरा बेदी और श्‍वेता बसु ने अहम रोल निभाया था।

बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम –
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अरुणोदय सिंह ने लीड रोल निभाया था। यह एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा थी जिसमें अरुणोदय ने एक बिजनेस स्टूडेंट की भूमिका निभाई थी।

चॉकलेट –
बतौर निर्देशक यह विवेक अग्निहोत्री की पहली फिल्म थी। फिल्म में तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी लीड रोल में थी। फिल्म के गानों ने म्यूजिक चार्ट्स में धूम मचाई थी।

दन दना दन गोल –
इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु और अरशद वारसी थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 13 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

जिद –
इस इरॉटिक थ्रिलर फिल्म में करणवीर शर्मा, मनारा चोपड़ा और श्रद्धा दास ने लीड रोल अदा किया था। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में भी कई बोल्ड सीन थे। इस फिल्म ने साल 2014 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

हेट स्टोरी –
इस फिल्म में पाओली दाम ने कई बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी। हेट स्टोरी के बोल्ड सीन पर खूब विवाद भी हो चुका है।

जुनूनियत –
साल 2016 में आई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पुलकित सम्राट और यामी गौतम लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में गुलशन देवैया और ऋषिता भट्ट भी अहम रोल में थे।

Back to top button