x
राजनीति

कांग्रेस में घमासान: पांच राज्यों में हार की समीक्षा के लिए पांच नेताओं को जिम्मेदारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में मचा घमासान फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के साथ-साथ जी-23 गुट के नेताओं की बैठकों का दौर भी तेज हो गया है।

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी हरकत में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने रजनी पाटिल, जयराम रमेश, अजय माकन, जितेंद्र सिंह और अविनाश पांडे को चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने और हाल ही में संपन्न हुए राज्यों में संगठनात्मक परिवर्तन का सुझाव देने के लिए नियुक्त किया है।

दूसरी ओर, कांग्रेस के असंतुष्ट गुट जी-23 के नेताओं की आज दिल्ली में बैठक हो रही है। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर इन नेताओं की बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने कपिल सिब्बल, भूपिंदर सिंह हूडा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, आजाद के आवास पर पहुंचे। खास बात रही कि इस बैठक में आज शशि थरूर भी पहुंचे। हालांकि, बताया जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद गुरुवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

इस बैठक में शामिल होने कांग्रेस नेता शशि थरूर, मणिशंकर अय्यर, पीजे कूरियन, परणीत कौर, संदीप दीक्षित और राज बब्बर भी आजाद के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पहले यह बैठक सिब्बल के घर पर होनी थी।

गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले शशि थरूर का जी-23 बैठक में हिस्सा लेना बड़ी बात माना जा रहा है। इससे पहले आज ही शशि थरूर ने ट्वीट करके अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने लिखा, मैंने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है। अब सोच रहा हूं आगे बढ़ूं।

Back to top button