x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Happy Birthday Alia Bhatt : 15 में से 10 हिट फिल्में, आगे 900 करोड़ का दांव, एक उभरती हुईं सुपरस्टार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हैप्पी बर्थडे आलिया भट्ट। आलिया दरअसल आज अपना 29 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। आलिया पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। 10 साल के एक्टिंग करियर में आलिया ने करीब 15 फिल्मों में लीड रोल निभाया है जिसमें से 10 हिट, 2 फ्लॉप और तीन एवरेज रहीं हैं।

इस साल उन पर करीबन 900 करोड़ का दांव लगा है। इनमें से 8 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा और 2 फिल्मों ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।आलिया सबसे पहले 1999 में फिल्म संघर्ष में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 18 साल की उम्र में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से 2012 में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हाईवे, डियर जिंदगी, राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्में देकर आलिया सबसे ज्यादा हिट फीमेल सेंट्रिक फिल्में देने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

आलिया की पहली ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी। इस फिल्म के बाद आलिया को तीन बड़ी फिल्में हाईवे, 2 स्टेट और हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्में मिली थीं। डेब्यू के दो साल बाद ही आलिया इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी हाईवे में नजर आई थीं। इस फिल्म का पूरा भार आलिया भट्ट के कंधों पर था। फिल्म में यंग आलिया की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए आलिया को सुपरस्टार ऑफ टोमोरा का अवॉर्ड भी मिला।

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 2 स्टेट में आलिया साउथ इंडियन अनन्या के रोल में अर्जुन कपूर के साथ दिखी थीं। ये आलिया की उस समय की सबसे बड़ी फिल्म थी। 2014 में आलिया की तीसरी फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया रही। फिल्म में फिर आलिया और वरुण की जोड़ी देखने मिली जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 33 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 4 गुना 119 करोड़ रुपए कमाए।

शानदार में खराब प्रदर्शन के बाद आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान के साथ कपूर एंड संस में नजर आईं। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म आलिया की 5 फिल्मों में से ये चौथी फिल्म थी जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा थी। 2016 में आलिया की तीसरी रिलीज कमिंग एज ड्रामा फिल्म डियर जिंदगी रही थी। फिल्म में आलिया कायरा के रोल में थीं जो एक सिनेमैटोग्राफर हैं। ब्रेकअप के बाद मुश्किलों का सामना कर रही कियारा जिंदादिल साइकोलॉजिस्ट जहांगीर को दिल दे बैठती है। 46 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 136 करोड़ रुपए कमाए थे।

2017 में रिलीज हुई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया आलिया की पहली फिल्म है जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। इस फिल्म ने 206 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। 2018 में आलिया स्पाई थ्रिलर फीमेल सेंट्रिक फिल्म राजी में दिखीं। फिल्म में आलिया सहमत नाम की ऐसी लड़की के रोल में थीं जिसकी खूफिया जानकारी हासिल करने के लिए पाकिस्तान में शादी करवाई जाती है। फिल्म में आलिया के अभिनय ने फिर तारीफें बटौरीं। फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले जिसमें बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी शामिल है।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय ने 240 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। ये कुछ कुछ होता है के 21 साल बाद ऐसी फिल्म बनी जिसे सबसे ज्यादा अवॉर्ड मिले थे। भारत की तरफ से इस फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड लिए भेजा गया, हालांकि इसे नॉमिनेट कर दिया गया था। ये आलिया के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

25 फरवरी 2022 में रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी आलिया की चौथी फीमेल सेंट्रिक फिल्म थी। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 20 दिनों में 158 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में आलिया ने कमाठीपुरा की माफिया क्वीन गंगूबाई का रोल प्ले किया है, जिसे जमकर तारीफें मिल रही हैं। इसे आलिया के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस समझा जा रहा है।
[category entertainment, trending]

Back to top button