x
टेक्नोलॉजीविश्व

‘भारत की यह भाषा सबसे खराब’: GOOGLE सर्च रिजल्ट में अपमानजनक खुलासा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : कुछ समय पहले अफगान क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी का नाम सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम सामने आया था। इसकी वजह तो बाद में पता चली लेकिन अब गूगल एक बात पर अड़ा हुआ है।

भारत की सबसे घटिया भाषा
Google पर अगर आप ugliest language in India सर्च करेंगे तो आपको कन्नड़ भाषा दिखाएगी। जिसके चलते कर्नाटक सरकार हरकत में आई। भारत में सबसे खराब भाषा कही जाने वाली कन्नड़ भाषा लोगों में आक्रोश पैदा कर रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने कहा था कि वह इस संबंध में टेक कंपनी को कानूनी नोटिस भेजेगी और इसकी जानकारी संस्कृति मंत्री अरविंद लिंबावली ने दी। उन्होंने कहा कि गूगल कन्नड़ भाषियों के सम्मान का अपमान करने की कोशिश कर रहा है। गूगल से उन्होंने माफी की मांग की है।

2500 साल पहले अस्तित्व में आई कन्नड़ भाषा का अपना एक इतिहास है। यह भाषा ढाई सदियों से कन्नड़ लोगों का गौरव रही है और अब इसे भारत की सबसे कुरूप भाषा के खोज परिणामों में दिखाते हुए कन्नड़ लोगों को अपमान महसूस हुआ।

गूगल ने इंटरनेट पर और सरकार की आलोचना के बाद माफी मांगी और गुरुवार शाम को एक बयान जारी किया। Google के प्रवक्ता के अनुसार, सर्च इंजिन हमेशा सही नहीं होता है। इससे आश्चर्यजनक परिणाम सामने आ सकते हैं।

Back to top button