x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

अमेरिका का दावा- रूस के पास खत्म हो रहा गोला बारूद, 10 दिन में पस्त हो जाएगी पुतिन की सेना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है। लंबी खिचती जंग के बीच रूस के सैन्य उपकरण और गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं। पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला-बारूद बचा है। वहीं यूक्रेन बनाम रूस मामले में अंंतरराष्ट्रीय अदालत 16 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है।

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 20 दिन बाद भी जारी है। न ही रूस रुक रहा है और न यू्क्रेन झुकने को तैयार है। ऐसे में दोनों देशों के सैन्य ढांचे को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इस बीच अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी बेन होजेस ने दावा किया है कि, रूस के पास 10 दिन का गोला-बारूद बचा है। उन्होंने कहा कि, अगर युद्ध 10 दिन और खिंचता है तो रूस की सेना पस्त हो जाएगी। क्योंकि, उसके पास गोला-बारूद और सैन्य उपकरण तेजी से खत्म हो रहे हैं।

यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए 40 हजार से ज्यादा सीरियाई लड़ाके तैयार हैं। इन लड़ाकों ने रूस की ओर से जंग में भाग लेने के लिए खुद को पंजीकृत कराया है। सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, ये लड़ाके रूस की तरफ से यूक्रेन जाना चाहते हैं। हालांकि, 14 मार्च तक किसी सीरियाई लड़ाके ने देश नहीं छोड़ा था।

यूक्रेन के 50 से ज्यादा शहर रूसी हमलों के निशाने पर हैं। कमजोर पड़ोसी देश पर पूर्ण नियंत्रण करने में नाकामी से बौखलाए रूस ने हमले और तेज कर दिये हैं। बमबारी, टैंकों के गोलों, रॉकेट और मिसाइल हमलों ने जगह-जगह विनाश की भयावह तस्वीर खींच दी है। एक अनुमान के मुताबिक, रूसी हमलों के नतीजे में अकेले मैरियूपोल में ही 2,500 से ज्यादा नागरिकों को जान गंवानी पड़ी है। यूक्रेन के मुताबिक, रूसी हमलों में सैनिकों से ज्यादा आम नागरिकों की जान गई है।

Back to top button