x
खेल

एमएस धोनी का उमड़ा दर्द, बोले साक्षी मेरे साथ शादी से नहीं हैं खुश.. उसे तो…


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनके चाहने वाले देश ही नहीं पूरी दुनिया में हैं। धोनी अभी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन उनका स्टारडम आज भी वैसा ही है. उनकी पत्नी का नाम साक्षी धोनी है और उन्होंने हाल ही में एमएस धोनी की पत्नी होने पर दुख जताया है. आइए जानते हैं क्या कहना है साक्षी का।

2010 में हुई थी शादी
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी करीब 12 साल से साथ हैं। पहली डेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इस जोड़े ने 2010 में उत्तराखंड में शादी की थी। दोनों की जीवा नाम की एक बेटी भी है। धोनी भी अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हैं।

साक्षी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के यूट्यूब चैनल पर बयान दिया है। उन्होंने पहली बार ऐसी बात कही है जो अब चर्चा का विषय बन रही है। वीडियो में वह एक क्रिकेटर की पत्नी होने का दर्द भी बयां करती हैं। उन्होंने कहा, ‘एक क्रिकेटर की पत्नी बनना इतना आसान नहीं है जितना आप समझते हैं।’

साक्षी धोनी ने लोगों को एक क्रिकेटर की पत्नी होने के नुकसान के बारे में बताया है। साक्षी का कहना है कि स्टारडम के कारण हमारे पास अपनी पर्सनल स्पेस नहीं है। साक्षी ने कहा, “जब तक हम कैमरे के सामने हैं, तब तक हम प्राइवेसी के बारे में सोच भी नहीं सकते।”

साक्षी का कहना है कि कुछ लोग कैमरे के सामने सामान्य होते हैं जबकि कुछ लोगों को इसकी आदत नहीं होती है। ऐसे में एक क्रिकेटर की पत्नी होने के कारण लोग आपको जज करते हैं। साक्षी का कहना है कि भले ही आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, लेकिन लोग आपको जज करते हैं और आपकी प्राइवेसी नहीं रहती है।

साक्षी ने कहा कि उन्हें अपने पति धोनी पर गर्व है। अपनी मेहनत से उन्होंने वह मुकाम हासिल किया है जहां उन्हें लाखों लोगों में से चुना गया था। साक्षी ने कहा कि उनको ख़ुशी हैं कि धोनी उस खेल का हिस्सा हैं जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

Back to top button