x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर, इस वजह से पूरे बॉलीवुड पर चलता है उन्हीं का राज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड में करण जौहर एक बहुत बड़ा नाम है और हर कोई उन्हें जानता है। आज उन्होंने जो भी मुकाम हासिल किया है वह अपने मेहनत के दम पर किया है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी नहीं है जो करण जौहर की बात को टाल सके।

करण जोहर एक निर्देशक के साथ-साथ एक निर्माता, लेखक और कई रियलिटी शो के जज भी हैं। सोशल मीडिया पर इनकी बहुत फैन फॉलोइंग है। करण जौहर बेहद ही शानदार जिंदगी जीते हैं। उनके घर से लेकर गाड़ियां सब चीज बेहद ही लग्जरी है।

करण जौहर के लिए बोला जाता है कि जिसके सर पर वह हाथ रख देते हैं उसे स्टार बना देते हैं। अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में उनका एक तरफा नाम चलता है। आज हम जानेंगे कि पूरे बॉलीवुड में इनका इतना बड़ा नाम क्यों है।

आपको बता दें, करण जोहर को 2001 में कभी खुशी कभी गम, 2003 में कल हो ना हो, 2006 में कभी अलविदा ना कहना के साथ गहन प्रेम कहानियां और पारिवारिक नाटक देने के लिए जाना जाता है।

करण जौहर ने 1998 में कुछ कुछ होता है के साथ निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आपको बता दें, करण जौहर का घर कई बॉलीवुड पार्टियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता आया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कई सारी तस्वीरें सांझा की हुई है, जिससे उनके सुंदर और आलीशान घर की झलक देखने को मिलती है। करण जौहर की कुल संपत्ति $200 मिलियन है। अगर इसे भारतीय मुद्रा में देखें तो यह 1450 करोड़ हो जाती है।

[category entertainment, trending]

Back to top button