x
कोरोनाविश्व

चीन में कोरोना की नई लहर, 90 लाख की आबादी वाला शहर सील


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. चीन ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 90 लाख की आबादी वाले चांगचुन शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में लॉकडाउन का आदेश जारी किया।

आदेश के तहत लोगों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए घरों में ही रहना होगा। इस दौरान सामूहिक परीक्षण के तीन दौर आयोजित किए जाएंगे जबकि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यवसाय बंद रहेंगे। परिवहन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

चीन में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल 397 मामले सामने आए। इनमें से 98 मामले अकेले जिलिन प्रांत के चांगचुन शहर के हैं। हालांकि शहर के अंदर केवल दो मामले पाए गए हैं, फिर भी अधिकारियों ने लोकडाउन करने का आदेश दिया है; चीन के सख्त नियमों के तहत एक समुदाय में दो या दो से अधिक मामले पाए जाने पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है और लॉकडाउन लगाया जाता है।

वहीं, जिलिन के पास इसी नाम के एक अन्य शहर में 93 मामले सामने आए हैं। जहां अधिकारियों ने शहर में आंशिक रूप से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दूसरे शहरों से आने-जाने की आवाजाही भी ठप हो गई है।

Back to top button