x
बिजनेसरूस यूक्रेन युद्ध

Russia Ukraine War: अमेरिकी प्रतिबंध से कच्चा तेल $ 130 प्रति बैरल पहुंचा, बढ़ सकता है संकट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने की अमेरिका की घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में कच्चा तेल करीब 130 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बता दें, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से कच्चे तेल में तेजी का दौर जारी है। सोमवार को कच्चे तेल 14 साल के उच्च स्तर 139.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

तेल ब्रोकर पीवीएम के तमस वर्गा का कहना है कि वर्तमान संकट का निकट भविष्य में कोई समाधान नहीं दिख रहा है। इससे कच्चे तेल की कीमतें में तेजी बनी रहेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से कच्चा तेल और अन्य ऊर्जा आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। उधर, ब्रिटन ने कहा कि वह 2022 के अंत तक रूसी तेल आयात को खत्म कर देगा।

रूस प्रतिदिन 40-50 लाख बैरल कच्चा तेल निर्यात करता है। ऐसे में रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध से आपूर्ति संकट की आशंका बढ़ गई है।

आपूर्ति संकट की आशंका बढ़ने से बुधवार को वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 1.68 डॉलर या 1.3 फीसदी बढ़कर 129.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) 1.60 डॉलर या 1.3 फीसदी तेजी के साथ 125.30 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

Back to top button