x
राजनीति

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से जीते


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बिहार– मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को 66782 वोटों से हराया है। वहीं कौशांबी की सिराथू सीट पर मतगणना रोक दी गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहा है। कुछ इस प्रकार अखिलेश यादव जीते है।

अखिलेश यादव-147237
प्रो. एसपी सिंह बघेल-80455
कुलदीप नरायन बसपा-15643

हाथरस विधानसभा के 19 में राउंड की स्थिति इस प्रकार है।

भाजपा 83871
सपा 25887
बसपा 30822
भाजपा की अंजुला माहौर 53049 मतों से आगे चल रही हैं।

हाथरस में दो सीट पर सपा गठबंधन आगे, एक पर भाजपा को बढ़त मिलने के समाचार है। हाथरस में अभी तक किसी भी सीट पर परिणाम घोषित नहीं हुआ। हाथरस सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर निर्णायक बढ़त की ओर हैं। सिकंदराराऊ सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ ललित बघेल 6000 से ज्यादा वोटों से आगे। सादाबाद सीट से रामवीर उपाध्याय पीछे और आरएलडी के प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल और पथराव हो गया है। उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

Back to top button