मुंबई : एनर्जी किंग कहलाने वाले रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ आउटफिट को लेकर भी उतने ही चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो उन्हें इस वजह से काफी ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन रणवीर सिंह अपने दिल की सुनते हुए जो चाहते हैं वही करते हैं। कभी वह रंग-बिरंगे कपड़ों में होते हैं तो कभी अपने बालों को अलग डिजाइन देते हैं।
बुधवार को रणवीर पपराजी के सामने आए और पोज दिया। उन्होंने पिंक कलर की प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स पहने थे। उनका यह आउटफिट Gucci ब्रांड का है। रणवीर फोटोग्राफर्स से Gucci ब्रांड का जिक्र करते हैं।
बता दें, लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन रणवीर के इस आउटफिट की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। उनका शर्ट 91,700 का है जबकि शॉर्ट्स की कीमत 68 हजार रुपये है।
रणवीर सिंह पिछली बार फिल्म ‘83’ में नजर आए। उनकी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ है। इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी और एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी नजर आएंगी। यशराज बैनर की यह फिल्म इस साल 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर के पास ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ है।