x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

जेलेंस्की ने नए कानून पर किए दस्तखत, यूक्रेन में रूस की संपत्ति जब्त करने की मिलेगी अनुमति


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

यूक्रेन: रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़े गुरुवार को दो सप्ताह पूरे हो गए। जंग के पंद्रहवें दिन भी इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं, हालांकि दोनों देशों के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। यूक्रेन जहां नाटो की सदस्यता की जिद से पीछे हटा है, वहीं रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन की मौजूदा सरकार को गिराना नहीं चाहता बल्कि इस देश को वह तटस्थ बनाना चाहता है। इस बीच, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध की जांच का आह्वान किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक कानून पर दस्तखत कर दिए हैं जो यूक्रेन में रूसी संपत्ति को जब्त करने की अनुमति देता है। यह कानून यूक्रेन को रूसी संघ या इसके नागरिकों की संपत्तियों को बिना मुआवजे के जब्त करने का अधिकार देता है। संसद ने इस कानून को तीन मार्च को पारित कर दिया था। यूक्रेन के मीडिया संस्थान कीव इंडिपेंडेंट ने यह जानकारी दी है।

रूस को यूक्रेन पर हमला करने की वजह से पश्चिमी देशों की ओर से ऐतिहासिक रूस से सख्त प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इन प्रतिबंधों का जवाब देने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार की एक बैठक की अध्यक्षता की। रूस यूक्रेन पर हमले को एक विशेष सैन्य अभियान बताता है।

Back to top button