x
भारतरूस यूक्रेन युद्ध

रूस अब यूक्रेन पर कर सकता है केमिकल अटैक! अमेरिका ने दी चेतावनी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कीव – रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़े गुरुवार को दो सप्ताह पूरे हो गए। जंग के पंद्रहवें दिन भी इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं, हालांकि दोनों देशों के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। यूक्रेन जहां नाटो की सदस्यता की जिद से पीछे हटा है, वहीं रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन की मौजूदा सरकार को गिराना नहीं चाहता बल्कि इस देश को वह तटस्थ बनाना चाहता है।

उधर, अमेरिका ने रूस द्वारा यूक्रेन में रासायनिक व जैविक हमले की आशंका जताते हुए आगाह किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के एलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना है। रूस इस लक्ष्य को हासिल कर के रहेगा। मारिया ने कहा, यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की में हैं, जहां वह यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे।

बाइडन प्रशासन ने आगाह किया है कि रूस यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के संभावित उपयोग की चेतावनी दी। उधर, रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियारों एकत्रित कर रहा है। साकी ने यूक्रेन के इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि रूस के आरोप झूठे और बेतुके हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियुपोल में बुधवार को बच्चों के अस्पताल पर रूसी बमबारी को नरसंहार करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यहां संघर्ष विराम के बाद भी बम बरसाए। एक समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि बच्चों के अस्पताल पर हवाई हमले से 17 कर्मचारी घायल हो गए। उधर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने नाटो को आगाह किया है कि यूक्रेन को लड़ाकू विमान देना बहुत जोखिम भरा होगा। अमेरिका ऐसे किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगा।

अमेरिकी सदन ने रूसी तेल आयात पर रोक से संबंधित विधेयक पारित किया। बाइडन प्रशासन ने बीते दिनों रूस से तेल व गैस आयात पर पाबंदी का फैसला किया था। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस पर अमेरिका का यह तगड़ा प्रहार है। यूक्रेन के मारियूपोल शहर में एक अस्पताल पर रूसी हमले में एक बच्चे समेत तीन की मौत हो गई।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button