x
राजनीति

BJP ने लहराया जीत का परचम, 80 में से 77 नगर निकायों में हासिल की जीत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – असम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने असम में नगर बोर्ड चुनावों में कुल 80 में से 77 नगर निकायों पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की। राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चुनावों में बड़ी नाकामी झेलनी पड़ी, दिलचस्प रूप से मरियानी नगर बोर्ड की कुल 10 में से सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि शेष तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली। एएसईसी ने कहा कि पांच नगर बोर्ड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

एएसईसी ने कहा कि भाजपा को 672 वार्ड में जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के खाते में 71 वार्ड आए। अन्य को 149 वार्ड में जीत मिली है। आयोग के मुताबिक, 57 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि विशाल जनादेश वृद्धि और विकास के लिए है तथा यह पार्टी को नए जोश के साथ प्रगति के एजेंडे पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘मैं भाजपा की असम इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विचारों को बिना थके प्रचारित किया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं नगर निकाय चुनावों में भाजपा की असम इकाई और उसके सहयोगियों को शानदार जीत दिलाने के लिये राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।’

 

Back to top button