x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

लड़की से लड़का बनी बिहार की ये लड़की, सर्जरी से कराया जेंडर चेंज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो खुद गलत जेंडर की बॉडी में कैद मानते हैं। ऐसे में उन पर दूसरे जेंडर को अपनाने की जिद सवार रहती है। अब बिहार के सारण जिले का यह मामला ही ले लीजिए। यहां मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी गांव के ठाकुरबाड़ी टोला में एक लड़की अपना जेंडर चेंज करवा लड़का बन गया।गुड़िया कुमारी नाम की लड़की ने मेडिकल साइंस की सहायता से महज 8 घंटे में अपना जेंडर चेंज करवा लिया।

लड़का बनते ही उसने अपना नाम भी बदल लिया। वह गुड़िया से रुद्राक्ष बन गई। लड़की के घरवालों ने बताया कि गुड़िया के बचपन से ही लड़कियों से ज्यादा लड़के दोस्त रहे हैं। वह लड़कों के साथ ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करती थी। गुड़िया बचपन से ही लड़कों के जैसे कपड़े पहनती थी। उनकी तरह साइकिल और बाइक कहलाती थी। उसका रहन-सहन, बोली भी लड़कों के जैसे होती थी। ऐसे में उसने अपना जेंडर चेंज करवा पूरी तरह लड़का बनने का निर्णय लिया। हालांकि लड़की से लड़का बनना इतना आसान भी नहीं था। उसे सर्जरी के बाद भी हर महीने हार्मोन्स का इंजेक्शन लेना पड़ेगा। यह प्रक्रिया करीब दो साल तक चलेगी।

गुड़िया ने शुरुआती पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवां से की। 10वीं तक तक वह राष्ट्रीय उच्च विद्यालय रामपुर में पढ़ी। वहीं इंटर की पढ़ाई के लिए वह संजय गांधी इंटर कॉलेज नगरा गई। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अभी वह हरियाणा (Haryana) से बी फार्मा कर रही है। जेंडर चेंज करवाने में गुड़िया के लिए सबसे कठिन चीज अपने माता पिता को राजी करना था। जब पहली बार उन्होंने अपने परिवार को बताया तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया। लेकिन गुड़िया ने हार नहीं मानी। वह अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिर माता पिता को बेटी की जिद के आगे झुकना पड़ा और वह सर्जरी के लिए मन गए।

पिता ने अपनी जिंदगीभर की कमाई बेटी के जेंडर चेंज करवाने में लगा दी। गुड़िया सर्जरी करवाकर रुद्राक्ष तो बन गई। लेकिन यदि उसकी शादी अब किसी लड़की से होती है तो उसे बच्चे पैसा करने में दिक्कत आ सकती है। लेकिन अब रुद्राक्ष को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह तो बस अपना जीवन बिना कुछ सोचे, बिना कुछ समझे बिंदास जीना चाहता है।

Back to top button