x
राजनीति

यूपी में फिर योगी राज? सभी एग्जिट पोल में भाजपा सरकार का दावा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

उत्तर प्रदेश- आज उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान पूरा हो गया। अब सबकी नजर 10 मार्च पर है, जब मतगणना होगी और फिर प्रत्याशियों के जीत-हार का एलान होगा। हालांकि, इससे पहले आज अलग-अलग चैनलों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए। यूपी की कमान किसके हाथ होगी, ये तो 10 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन आज अलग-अलग मीडिया चैनलों और एजेंसियों ने सूबे में फिर से योगी राज लौटने का दावा कर दिया। मतलब ज्यादातर एग्जिट पोल में कहा गया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 2017 के मुकाबले इस बार सीटों का फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है।

2012 का यूपी चुनाव भी काफी चर्चित था। तब एक लाइन से सभी एग्जिट पोल में दावे किए गए थे कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार चली जाएगी और सपा की सरकार आ सकती है। स्टार न्यूज नेल्सन ने बसपा को 83 और सपा को 183 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।
वहीं, सीएनएन-आईबीएन ने बसपा को 65 से 70 और सपा को 232 से 250 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। आज तक ने दावा किया था कि बसपा को 88 से 98 और सपा को 195 से 210 सीटें मिल सकती हैं। नतीजे सामने आए तो हर कोई हैरान रह गया। समाजवादी पार्टी ने 224 सीटों पर जीत हासिल की थी। बसपा को 80 सीटें मिलीं थीं। भाजपा के खाते में 47 और कांग्रेस-आरएलडी गठबंधन ने 37 सीटें जीतीं थीं।

Back to top button