x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

पुतिन ने जारी की रूस विरोधी देशों की सूची


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

रूस – रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है। रूस की सरकार ने विभिन्न देशों और क्षेत्रों की एक सूची जारी की है जो रूस के प्रति हितैषी नहीं हैं। इन देशों ने यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ के देश, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ताइवान आदि देश शामिल हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लंदन में कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करना जारी रखेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पुतिन को जिम्मेदार ठहराया जाए। आज कनाडा इस गैरकानूनी हमले में भूमिका निभाने वाले 10 लोगों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान करता है। उन्होंने कहा कि इन 10 लोगों के नाम जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की एक सूची में भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध रूसी नेतृत्व पर और दबाव डालेंगे। उन्होंने बताया कि कनाडा ने यूक्रेन को लगभग एक अरब डॉलर की वित्तीय मदद भेजी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के लिए 17 करोड़ 50 लाख पाउंड की और मदद का एलान किया। अब तक इस संकट के दौरान ब्रिटेन यूक्रेन को लगभग 40 करोड़ पाउंड की सहायता उपलब्ध करा चुका है। जॉनसन ने कहा कि 12 दिनों के बाद यह स्पष्ट है कि पुतिन ने गलत गणना की थी। उन्होंने यूक्रेन के लोगों और उनके बहादुरी पूर्ण प्रतिरोध को आंकने में गलती कर दी।

Back to top button