x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अक्षय कुमार को बच्चन पांडे के लिए लगते थे इतने घंटे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं और इसके ट्रेलर से लेकर गानों तक को फैन्स पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का लुक काफी धांसू दिख रहा है और उनके इस लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में अक्षय को उनके अब तक के सबसे खतरनाक अवतार में पेश किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि कैसे अक्षय कुमार, बच्चन पांडे बनते थे?

अक्षय कुमार अपने बच्चन पांडे के किरदार में जाने के लिए प्रोस्थेटिक की मदद से मेकअप और हेयर करते थे,जिसमें उन्हें हर रोज 2 घंटे लग जाते थे। इस फिल्म के विकास से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, ‘अक्षय के रॉ और सबसे हटकर दिखने वाले लुक को बनाने में हर रोज लगभग 2 घंटे का समय लगता था। क्योंकि फिल्म को कोविड के समय में शूट किया गया था।’

सूत्र ने आगे कहा, ‘इसलिए अक्षय की वैनिटी में एक ही समय में बहुत कम लोगों को वहां मौजूद रहने की अनुमति दी गई थी। इसलिए सभी को अलग अलग अपना काम करना था। उनकी खतरनाक आंखों वाला नीला लेंस लुक, साथ में खुरदरी दाढ़ी जिसमें काफी मेहनत लगी, लेकिन अक्षय ने इस पूरी प्रक्रिया में हमेशा धैर्य रखा।’

इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगे। ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back to top button