x
विश्व

रूस की आईएमएफ और विश्व बैंक सदस्यता खत्म करे: यूक्रेन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

यूक्रेन- यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मिगल ने कहा है कि मैंने रूस और बेलारूस की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सदस्यता समाप्त करने के लिए अमेरिका सहित विदेशी सरकारों से एक औपचारिक अनुरोध पर हस्ताक्षर किए हैं। एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों ने अपने दायित्वों का उल्लंघन किया और नीतियों को युद्ध की ओर मोड़ा। यूक्रेन की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने बताया कि देश के नोवा काखोव्का शहर में रूस के कब्जे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर रूसी बलों ने गोलीबारी कर दी। इसमें पांच लोगों के घायल होने की खबर है। इंटरफैक्स के अनुसार लगभग 2000 लोग शहर की सड़कों पर रूस का विरोध करने के लिए उतरे थे।

यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लगभग 2500 लोगों को रूसी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की एक प्रवक्ता ने कहा कि 1700 लोगों को मास्को में हिरासत में लिया गया है जो बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, ऐसे ही एक आयोजन में शामिल होने वाले 750 लोगों को सेंट पीटर्सबर्ग में हिरासत में लिया गया है।अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत ओकसाना मारकारोवा ने रविवार को फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान रूस को एक आतंकवादी देश करार दिया। उन्होंने कहा, यह एक आतंकवादी देश है और हमें रूस के साथ एक आतंकी देश जैसा ही व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर अमेरिका से मांग की कि यूक्रेन को एंटी एयरक्राफ्ट हथियार और अन्य हथियार उपलब्ध कराए।

Back to top button