x
भारतरूस यूक्रेन युद्ध

Russia-Ukraine War Live: रूस का नया दावा – यूक्रेन ने चीन-वियतनाम सहित 3000 से अधिक भारतीयों को बंधक बनाया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) का आज 10वां दिन है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस पर प्रतिबंध और बातचीत के जरिए दबाव बनाने की कोशिश हो रही है, भारत भी हालात पर नजर रखे हुए है. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए युद्धस्तर पर ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है।

रोमानिया से लौटे 229 भारतीय
‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत, यूक्रेन से 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष इंडिगो फ्लाइट आज रोमानिया के सुसेवा से नई दिल्ली पहुंची।

बता दें, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों की एक आपात बैठक हुई जिसमें तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों और स्टेशनों की सुरक्षा से संबंधित घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की सुरक्षा और निगरानी गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा दांव पर है।

Back to top button