x
विश्व

रूस और यूक्रेन सोमवार को करेंगे तीसरे दौर की वार्ता


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सशस्त्र सैन्य संघर्ष के बीच रूस और यूक्रेन सोमवार (सात मार्च) को तीसरे दौर की वार्ता कर सकते हैं। यूक्रेन की ओर से इसे लेकर बातचीत करने वाले डेविड अरखमिया ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता जारी रहेगी लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ और जानकारी नहीं दी है।रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी बलों ने यूक्रेन में कई कस्बों को अपने कब्जे में ले लिया है और यूक्रेन के चार एसयू-27 जेट विमानों को मार गिराया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी बल देश के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में प्रमुख शहरों को बचा रहे हैं। इन शहरों में रहने वाले लोगों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है जिनके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। उन्होंने कहा कि युद्ध में अब तक 10 हजार से अधिक रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।

रूस के बलों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में आने वाले बोरोडियांका में एक मनोरोग अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा है कि अस्पताल में 670 लोग मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम समझ नहीं पा रहे हैं कि इन लोगों को कैसे निकालें और कैसे इनकी मदद करें। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें लगातार मदद की जरूरत होती है और इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो कई साल से बिस्तर पर हैं। बता दें कि यह स्थान कीव से करीब 60 किमी दूर है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि मास्को को पूर्वी यूक्रेन में रूसी बोलने वालों के साथ-साथ अपने स्वयं के हितों की रक्षा करने की आवश्यकता है। रूस चाहता है कि यूक्रेन असैन्यीकृत, असंगठित और तटस्थ रहे। उन्होंने यह भी कहा कि रूस में मार्शल लॉ घोषित करने की कोई योजना नहीं है।

Back to top button