x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन में नागरिकों को कॉरिडोर देने के लिए रूस ने की आंशिक युद्धविराम की घोषणा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मास्को: यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है. रूसी सरकार ने मानवीय आधार पर नागरिकों को कॉरिडोर प्रदान करने के लिए आंशिक युद्धविराम की घोषणा की है। रूस ने स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से यूक्रेन में संघर्ष विराम की घोषणा की है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहरों में मानवीय कॉरिडोर को मंजूरी देते हुए शनिवार को आंशिक संघर्ष विराम की घोषणा की। यह जानकारी रूस की मीडिया एजेंसी स्पुतनिक ने दी।

बता दें कि रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर की घोषणा की गई है। घेराबंदी भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक हमले नहीं होंगे। रूस ने अब 10 दिनों तक चले युद्ध के बीच संघर्ष विराम का आह्वान किया है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच 2 दौर की बातचीत हो चुकी है। जबकि तीसरे दौर की वार्ता संभवत: आज या कल हो सकती है।

वहां भारतीय छात्रों समेत कई लोग फंसे हुए हैं। यह उनके लिए अच्छी खबर है। यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए संघर्ष विराम का फैसला किया गया है। रूसी सेना ने कीव के पास बुका जिले में एक कार पर गोलीबारी की है। कार पर रूसी सैनिकों ने गोलीबारी की, जबकि नागरिक उसमें थे। हादसे में 17 साल की एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इस बीच, कीव में अभियोजक के कार्यालय ने आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

रूसी सेना ने शनिवार को कीव के बाहर इरविन शहर में एक सैन्य अस्पताल पर भी बमबारी की है। इरविन शहर में रूसी सैनिकों द्वारा सुबह से ही भारी गोलाबारी की जा रही है। यहां सुबह से लाल सायरन बज रहा है। सीजफायर के तहत यूक्रेन के डीपीआर शहर वोल्नोवाखा में ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इससे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सकेगा। आपको बता दें कि इस जगह पर यूक्रेन की सेना भी तैनात थी।

Back to top button