x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine War : यूक्रेन सरकार की बड़ी कार्रवाई, यूक्रेन में रूसी नागरिकों की संपत्ति होगी जब्त


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कीव : यूक्रेन रूस के सामने जरा भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। वह लगातार मुकाबला कर रहा है। यूक्रेन की संसद ने एक कानून को मंजूरी दी है। इसके तहत अब यूक्रेन में रूस या फिर रूस के नागरिक की संपत्ति को जब्त किया जा सकेगा। खबर के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से इस संबंध में फैसला लिया गया है।

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूरोपियन संसद को संबोधित किया। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने आम लोगों पर मिसाइल बरसाईं, क्रूज मिसाइलें दागी। ये कोई माफ नहीं करेगा। न ही कोई भूलेगा। इससे पहले यूक्रेन के हमले को लेकर रूस के खिलाफ कई देशों की ओर से प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। साथ ही गुरुवार को ही कई कंपनियों ने रूस में अपने काम को या तो ठप कर दिया है या फिर सप्लाई रोक दी है।

इससे पहले भी यूक्रेन पर सैन्य हमले को लेकर रूस के खिलाफ कई देशों की ओर से प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। यूक्रेन के हमले को लेकर रूस के खिलाफ कई देशों की ओर से प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

अमेरिका ने भी यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के जवाब में रूसी कुलीन वर्गों की संपत्ति का पता लगाने और उन्हें जब्त करने के लिए एक नया टास्क फोर्स ‘क्लेप्टो कैप्चर गठित किया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग ने कहा कि अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड ने टास्क फोर्स ‘क्लेप्टो कैप्चर की शुरुआत की है, जो एक अंतर-एजेंसी कानून प्रवर्तन कार्य बल है।

Back to top button