x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia-Ukraine War : एक और भारतीय छात्र गंभीर हालत में कीव के अस्पताल में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि, छात्र कीव के अस्पताल में भर्ती है। यह गंभीर हालत के बीच वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है।

बता दें, यूक्रेन संकट के बीच अब तक दो भारतीय छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं।

जनरल वीके सिंह ने कहा कि, हम कम से कम नुकसान में अधिक से अधिक भारतीयों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। हालांकि रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है।

Back to top button