x
भारतरूस यूक्रेन युद्ध

Russia-Ukraine War : एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव अस्पताल में भर्ती : वीके सिंह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कीव – रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर इसकी जानकारी दी।

वीके सिंह ने एएनआई को बताया, “कीव के एक छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है। उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने कहा, “भारतीय दूतावास ने पहले ही प्राथमिकता से इस बात को साफ कर दिया था कि सभी को कीव छोड़ देना चाहिए। युद्ध की स्थिति में बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।”

बता दें कि दो C-17 भारतीय वायु सेना के विमान से आज यूक्रेन से 210 भारतीय यात्रियों को लेकर, बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली के पास हिंडन में पहुंचे हैं। छात्रों के आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।

Back to top button