x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

टीवी की इस एक्ट्रेस को बिलकुल पसंद नहीं है ‘ब्रा’ पहनना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा अपनी बेबाक बातों की वजह से एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई हैं। इस बार सलोनी चोपड़ा ने बॉडी शेमिंग करनेवालों को फिर एक बार करारा जवाब दिया है। सलोनी ने बाकायदा एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सलोनी बता रही हैं कि उहे ‘ब्रा’ पहनना पसंद नहीं है। साथ ही सलोनी यह भी बता रही हैं कि उन्हें क्यों ‘ब्रा’ पहनना पसंद नहीं है।

लड़कियों के ‘ब्रा’ पहनने और ना पहनने को लेकर कई तरह की बातें होती हैं। लड़कियों को कई तरह के ताने भी सुनने पड़ते हैं। । इसी वजह से सलोनी ने अपना पक्ष रखने के लिए यह वीडियो बनाया है। सलोनी का कहना है कि आखिर ‘ब्रा’ को पहनने या ना पहनने को फैसला कोई और क्यों करे। यह फैसला सिर्फ और सिर्फ उनका अपना होना चाहिए।

सलोनी ने यह भी बताया कि वो ब्रा इसलिए नहीं पहनती हैं क्योंकि वो अनकंफर्टेबल फील करती हैं। सलोनी ने सवाल किये हैं कि आखिर क्यों ‘ब्रा’ नहीं पहनने पर लड़की एक ‘स्लट’ हो जाती है ? आखिर कैसे सिर्फ ‘ब्रा’ ना पहनने या छोटे कपड़े में दिखते ही लड़की का चरित्र तय कर लिया जाता है।

लड़कियों को बुरी नजर से देखने वालों पर निशाना साधते हुए वीडियो में सलोनी ने कहा कि, लोगों को तकलीफ होती है जब वो लड़कियों को अंडरवियर में देखते हैं। लोग चाहते हैं लड़कयाँ सुबह से शाम तक कपड़ों में ढंकी रहें।

सलोनी ने कहा कि, छोटे कपडे पहननेवाली लड़कियों को लोग चरित्रहीन समझते हैं। जबकि उनकी अपनी मानसिकता गलत होती है। क्या पहनना और क्या नहीं पहनना यह चुनने का अधिकार सबका अपना है।

Back to top button