x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Shraddha Kapoor फिल्मों में आने से पहले कॉफी शॉप पर करती थीं काम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज (गुरुवार) अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा का जन्म 03 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। वह एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। कई मूवीज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी श्रद्धा कपूर को गाने का भी बहुत शौक है। उन्होंने आशिकी 2, एक विलेन, एबीसीडी 2 और हॉफ गर्लफ्रेंड जैसी हिट फिल्में की है।

श्रद्धा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया लेकिन उन्होंने बाद में पढ़ाई छोड़ अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले कॉफी शॉप में काम किया था। श्रद्धा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को 16 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धा फिल्म ‘लव का दि एंड’ में भी नजर आईं। हालांकि, उन्हें अपनी शुरुआती फिल्मों से कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2013 में महेश भट्ट की फिल्म आशिकी 2 में काम किया। इस फिल्म ने श्रद्धा को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म की बेहतरीन सफलता के बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बला की खूबसूरत श्रद्धा हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. श्रद्धा फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट (Forbes India’s Celebrity 100 List) में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर पंकज पराशर की फिल्म ‘चालबाज’, अमर कौशिक की ‘स्त्री 2’ और टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में जल्द नजर आएंगी. वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म ‘अनटाइडल्ड’ में भी नजर आएंगी. रणबीर कपूर और श्रद्धा की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज की जाएगी.

Back to top button