x
ट्रेंडिंग

ड्रग्स लेने के बाद किया जानवरों जैसा संभोग, बाद में महिला ने की अपने पार्टनर की हत्या!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

न्यूयॉर्क : अमेरिका के राज्य विस्कॉन्सिन से हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे में एक दंपति ने ड्रग्स लेने के बाद जानवरों की तरह सेक्स (संभोग) किया और बाद में महिला ने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने अपने साथी के गले में जंजीर बांधकर उसका गला घोंट दिया और फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने अलग-अलग जगहों पर फेंके शव के टुकड़े
ग्रीन बे सिटी पुलिस ने 24 वर्षीय महिला को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने अपने साथी की हत्या करने के बाद उसके शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर दिया और उसके सिर को बाल्टी में छोड़ दिया और बाकी के शरीर को अलग-अलग फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि दंपति ने हत्या से पहले ड्रग्स लिया था और जानवरों की तरह सेक्स किया था। महिला ने बताया कि शराब के नशे में दोनों ने गले में जंजीर बांधकर सेक्स किया.

महिला की कार में मिले शरीर के कई अंग
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम टेलर एस है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने महिला पर जानबूझकर हत्या, बर्बरता और थर्ड डिग्री यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि टेलर एस को आखिरी बार उसके साथी के साथ देखा गया था। पुलिस ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार महिला को देखा तो उसके कपड़ों और हाथों पर खून लगा था। इतना ही नहीं पुलिस ने जब महिला की कार की तलाशी ली तो उन्हें पीड़ित का एक पैर उसकी कार में मिला।

महिला ने कबूला गुनाह
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से नशीली दवाओं के इस्तेमाल और खून साफ करने के सबूत भी मिले हैं। टेलर एस ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसने सेक्स किया तो वह नशे में थी और उसने अपने पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि महिला ने पीड़ित के साथ मेथामफेटामाइन नामक ड्रग्स ली थी। इसके बाद पीड़िता ने उसके गले में जंजीर बांध दी और दोनों ने सेक्स किया। बाद में उसी जंजीर से उसकी हत्या कर दी गई।

Back to top button