Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia-Ukraine War : रूस का अब यूक्रेन के गांवों पर हमला, कइयों की मौत

कीव – रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। रूस की सेना ने कई शहरों को घेर रखा है और खेरसन समेत कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को रूस ने जपोरिजिया में परमाणणु संयंत्र पर भी हमला कर दिया। अब इसका नियंत्रण रूस के पास है। यहीं से यूक्रेन को बड़ी मात्रा में ऊर्जा सप्लाई होती था। हमले में कई लोगों की जान भी चली गई।

उधर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस के खिलाफ जांच कराने के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने पर राय जानने के लिए वोटिंग कराई गई जिसमें भारत और चीन ने दूरी बना ली। इससे पहले भी भारत ने इस संबंध में कोई वोट नहीं किया है। वहीं रूस ने कथित ‘फेकन्यूज’ को लेकर नया कानून बनाया है जिसके बाद फेसबुक और ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं सीएनएन, बीबीसी को भी रिपोर्टिंग रोकनी पड़ी है।

यूक्रेन का कहना है कि बड़ी संख्या में विदेशी इस जंग में उसका साथ दे रहे हैं। वहीं कई देश लगातार अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने का प्रयास कर रहा हैं। भारत भी अब तक 11000 से ज्यादा लोगों को निकाल चुका है। शहर के बाद अब गांव में भी रूस ने हमला करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम यूक्रेन के गांवों में रूस ने हवाई हमला किया जिसमें कम से कम 6 लोगों की जान चली गई.

Back to top button