x
ट्रेंडिंगरूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन गोलीबारी में भारतीय छात्र जान गंवाने वाले एक विद्यार्थी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रूसी गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। खार्किव में गोलाबारी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। यह छात्र कर्नाटक का रहने वाला है। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। मृतक छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है और वो कर्नाटक के हावेरी जिले का था। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था जो यूक्रेन के अर्किटेक्टोरा बेकाटोवा शहर में है।

छात्र की मौत रूसी गोलीबारी के कारण हुई थी। खार्किव में गोलाबारी की चपेट में आने से भारतीय छात्र की मौत हो गई। खार्किव में जान गंवाने वाले छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है। 21 वर्षीय नवीन कर्नाटक के चालगेरी का रहने वाला था। इस भयानक माहौल के बीच उन्होंने दो दिन पहले घर पर बात की थी।

यूक्रेन समन्वय के लिए कर्नाटक के नोडल अधिकारी मनोज रंजन ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने अभी पुष्टि की है कि खारकीव में एक छात्र नवीन की गोलीबारी में मौत हो गई है। हमारे प्रधान सचिव ने विदेश सचिव से बात की है और इसकी पुष्टि की है। यह दुखद स्थिति है। हम माता-पिता तक पहुंच रहे हैं और उनमें विश्वास जगा रहे हैं। हम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। भारत सरकार इस मामले पर चर्चा कर रही है। वहीं कीव में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। दूतावास ने सभी भारतीयों को तत्काल कीव छोड़ने के लिए कहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय आज ही कीव छोड़ें। ट्रेन और मौजूदा साधन से कीव से निकलने को कहा गया है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा। इनमें से एक निशी मल्कानी ने मुंबई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि वह पश्चिम यूक्रेन स्थित एक विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, जहां स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है। उन्होंने कहा कि हम कई दिन तक अपने छात्रावास में छुपे थे और फिर पश्चिमी सीमा पर पहुंचे। यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में हजारों छात्रों को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

Back to top button